HomeALLराजस्थान के प्रमुख सूती वस्त्र उद्योग

राजस्थान के प्रमुख सूती वस्त्र उद्योग

Published on

spot_img

राजस्थान के प्रमुख सूती वस्त्र उद्योग

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे राजस्थान के प्रमुख सूती वस्त्र उद्योग।

सूती वस्त्र उद्योग का फोटो

वस्त्र उद्योग राजस्थान का सबसे प्राचीन व परंपरागत उद्योग है तथा सूती वस्त्र उद्योग ही राज्य का सर्वाधिक रोजगार देने वाला उद्योग है।
राजस्थान में सूती वस्त्र उद्योग का सर्वाधिक विकास भीलवाड़ा जिले में हुआ है।

इसलिए भीलवाड़ा जिले को राजस्थान की मैनचेस्टर सिटी/वस्त्र नगरी तथा टेक्सटाइल सिटी के नाम से जाना जाता है।

1. प्रथम इकाई- राजस्थान में सूती वस्त्र उद्योग की प्रथम इकाई “द कृष्णा मिल्स” ब्यावर (अजमेर) में स्थापित की गई थी। जिसकी स्थापना 1889 में सेठ दामोदर दास तथा कर्नल डिक्शन ने की थी। सूती वस्त्र उद्योग की ये इकाई निजी क्षेत्र के अंतर्गत शामिल है।

2. दूसरी की इकाई- राज्य की सूती वस्त्र उद्योग की दूसरी इकाई “एडवर्ड मिल्स” की स्थापना भी ब्यावर (अजमेर) में ही की गई थी। इसकी स्थापना 1906 की गई थी। सूती वस्त्र उद्योग की ये इकाई सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत शामिल है। वर्तमान में ये इकाई 1998 से बंद है।

3. महालक्ष्मी मिल्स- सूती वस्त्र उद्योग की इकाई की स्थापना भी ब्यावर अजमेर में ही 1925 में की गई थी। ये इकाई सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत शामिल है।

4. मेवाड़ टेक्सटाइल- सूती वस्त्र उद्योग की इस इकाई की स्थापना 1938 में राजस्थान का मैनचेस्टर कहे जाने वाले भीलवाड़ा जिले में की गई थी।

5. महाराजा उम्मेद सिंह मिल्स- इस सूती वस्त्र उद्योग की इकाई की स्थापना राजस्थान के पाली जिले में 1942 में की गई थी।

6. शार्दुल टैक्सटाइल मिल्स- सूती वस्त्र उद्योग की इस इकाई की स्थापना 1946 में राज्य के गंगानगर जिले में की गई थी।

7. कोटा टैक्सटाइल्स मिल्स- सूती वस्त्र उद्योग की इस मील की स्थापना राज्य के कोटा जिले में 1956 में की गई थी।

वर्तमान में राजस्थान की सूती वस्त्र उद्योग की सबसे बड़ी इकाई उत्पादन की दृष्टि से महाराजा उम्मेद सिंह मिल्स है। जो राज्य के पाली जिले में स्थित है।

सूती वस्त्र उद्योग की इकाइयों का वर्गीकरण-

1. सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां-

एडवर्ड्स मिल्स
महालक्ष्मी मिल्स
विजय कॉटन मिल्स

2. सरकारी क्षेत्र की इकाइयां-

राजस्थान सहकारी कताई मिल्स- गुलाबपुरा (भीलवाड़ा)
गंगानगर सहकारी कताई मिल्स- हनुमानगढ़
गंगापुर सहकारी कताई मिल्स- गंगापुर (भीलवाड़ा)

भगवंत मान का जीवन परिचय (Biography of Bhagwant Mann)

GB Whatsapp kya hai ( जीबी व्हाट्सएप क्या है )

गोविंद सिंह डोटासरा का जीवन परिचय ( Biography of Govind Singh dotasara )

गांव की चौपाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)

 

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...