HomeALLभगवंत मान का जीवन परिचय (Biography of Bhagwant Mann)

भगवंत मान का जीवन परिचय (Biography of Bhagwant Mann)

Published on

spot_img

भगवंत मान का जीवन परिचय (Biography of Bhagwant Mann)

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे भगवंत मान का जीवन परिचय (Biography of Bhagwant Mann)।

भगवंत मान का जीवन परिचय (Biography of Bhagwant Mann)
भगवंत मान का जीवन परिचय (Biography of Bhagwant Mann)

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को संगरूर (पंजाब) में हुआ था। इनके पिता का नाम महिंदर सिंह तथा माता का नाम हरपाल कौर है। भगवंत मान के परिवार में एक बेटा तथा बेटी भी है।

भगवंत मान का जन्म साधारण किसान परिवार में हुआ था। और पूरे परिवार के भरण-पोषण पर लालन-पालन की जिम्मेदारी भी भगवंत मान के कंधों पर ही थी इसलिए खेती का सारा काम भगवंत मान को ही देखना पड़ता था।

भगवंत मान केवल खेती के चलते ही अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा और कॉमेडी का रास्ता चुना। और इसमें वो सफल भी हुए।

अधिकांश भगवंत मान की कॉमेडी वीडियो भी राजनीति पर आधारित ही होते थे इसलिए भगवान का राजनीति के प्रति झुकाव प्रारंभ से ही था। भगवंत मान का कॉमेडी करियर इतनी ऊंचाई पर पहुंचा कि एक बार उनको संपूर्ण पंजाब में कॉमेडी किंग के नाम से जाना जाने लगा था।

गोविंद सिंह डोटासरा का जीवन परिचय ( Biography of Govind Singh dotasara )

भगवंत मान अच्छे कॉमेडियन के साथ-साथ लेखक में कभी भी है।
भगवंत मान ने शहीद उधम सिंह कॉलेज संगरूर से बीकॉम तक की शिक्षा ग्रहण की थी। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के समय ही भगवंत मान ने कॉमेडी को चुना था तथा पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज कंपटीशन में भगवंत मान ने शहीद उधम सिंह कॉलेज के लिए दो गोल्ड मेडल जीते थे यहां से भगवंत मान का कॉमेडी करियर शुरू हुआ था उन्होंने अपने कॉमेडी करियर में अनेक नाटकों तथा फिल्मों में काम किया।

इसके बाद भगवंत मान ने 2012 में पीपल्ज पार्टी आफ पंजाब से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करी।

तथा बाद में 2014 में भगवंत मान ने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब से अलग होने का निर्णय किया तथा आम आदमी पार्टी से जुड़े। और इसी साल 2014 में संगरूर लोक सभा से भगवंत मान ने सांसद का चुनाव लड़ा और दो लाख से अधिक वोटों से जीत कर भारतीय संसद का हिस्सा बने।

Visit Now: Twitter

संसद में पंजाब की आम-आवाम के मुद्दों की मजबूती के साथ फिर भी की लेकिन इन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सदन में शराब पीकर आने का आरोप भी लगाया था लेकिन तमाम आरोपों के बावजूद भगवंत मान के राजनीतिक कैरियर पर कोई बट्टा नहीं लगा।

भगवंत मान ने दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और इसमें भी उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने 90 से अधिक सीटों पर सभी विपक्षी दलों का सफाया करते हुए बहुमत से विजय हासिल की।

अब भगवंत मान का मुख्यमंत्री बनना तय है तथा भगवंत मान ने अपने कार्यालय में बाबासाहेब तथा भगत सिंह की फोटो लगाने की बात कही तथा शपथ ग्रहण समारोह भी भगत सिंह के पैतृक गांव में रखने का निर्णय किया है।

भगवंत मान संपूर्ण विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर आम आदमी पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया तथा प्रत्येक मतदाता तक खुद मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी भगवंत मान ने पहुंचने का प्रयास किया।

भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही पंजाब में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी क्षेत्रीय दल ने सर्वाधिक सीटें लेते हुए विपक्षी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया। और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता प्राप्त की।

हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो पहले ऐसा कोई अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान बनेंगे लेकिन कुशल रणनीति व मजबूत नेतृत्व के चलते पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सत्ता हासिल की है।

हनुमान बेनीवाल का जीवन परिचय (Biography of Hanuman Beniwal)

अब भगवंत मान जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे और पंजाब की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान 16 तारीख को शपथ ग्रहण करेंगे। ये शपथ भगवंत मान भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में लेंगे। भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 13 मार्च को पंजाब में भव्य रोड शो करेंगे।

13 मार्च को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा किए जाने वाले रोड शो के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के चेहरे भगवान द्वारा संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सतीश पूनिया का राजनीतिक करियर

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...