HomeALLराजस्थान की प्रमुख खारे पानी की झीलें

राजस्थान की प्रमुख खारे पानी की झीलें

Published on

spot_img

आज हम आपको इस अध्याय के माध्यम से बताएंगे राजस्थान के प्रमुख खारे पानी की झीलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील सांभर है।

भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील (उड़िसा) में है।

वहीं विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कैस्पियन सागर है।

सांभर झील का सूर्यास्त के समय का दृश्य
सांभर झील का सूर्यास्त के समय का दृश्य

राजस्थान के प्रमुख खारे पानी की झीले-

सांभर झील- जयपुर में स्थित इस झील का निर्माण वासुदेव चौहान ने करवाया था। ये भारत की दूसरी व राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। आयताकार आकार में बनी ये झील 3.2 किलोमीटर लंबी व 3-12 किलोमीटर चौड़ी है। इस झील पर कुंरजा पक्षी भ्रमण के लिए आते हैं। इस झील के किनारे शाकंभरी माता का मंदिर व नमक स्मारक स्थित है। राजस्थान में सर्वाधिक नमक का उत्पादन सांभर झील से ही होता है ये झील भारत का लगभग 8.7% उत्पादन करती है इस झील पर नमक उत्पादन कार्य सांभर साल्ट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। ये झील रामसर साइट में शामिल है।

पचपदरा झील- राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित ये झील भारत की सबसे खारी झील है। राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ नमक का उत्पादन इसी झील से होता है इस झील से स्टूपिड नमक का उत्पादन होता है जिसमें 98% सोडियम क्लोराइड पाया जाता है। इस झील पर खारवाल जाति मोरली झाड़ी विधि द्वारा नमक उत्पादन करती है। इस झील पर कुएं से नमक प्राप्त करने की पद्धति को कौसिया पद्धति कहा जाता है तथा वायु से नमक प्राप्त करने की पद्धति को रेस्तरां पद्धति कहा जाता है।

डीडवाना झील- नागौर जिले में स्थित इस झील को खालदा झील भी कहा जाता है। इस झील से घटिया किस्म का नमक उत्पादित होता है जो खाने योग्य नहीं होता है इसलिए इसका उपयोग चमड़ा उद्योग तथा कागज उद्योग में किया जाता है इस झील पर नमक उत्पादन का कार्य राज स्टेट केमिकल्स वर्क्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है।

खारे पानी की अन्य महत्वपूर्ण झीलें-

1. लूणकरणसर झील- बीकानेर
2. कुचामन झील- नागौर
3. पीथमपुरी झील- सीकर
4. फलौदी झील- जैसलमेर
5.रेवासा झील- सीकर
6. कावोद झील- जैसलमेर
7. तालछापर झील- चूरू
8.कोछौर झील- सीकर
9.नावां झील- नागौर
10. बाप झील- जोधपुर

राजस्थान की प्रमुख मीठे पानी की झीलें

Punjab Election Exit Poll 2022: पंजाब चुनाव एग्जिट पोल 2022‌

UP Exit Poll 2022: यूपी चुनाव एग्जिट पोल 2022‌

राजस्थान के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग (Major Electronics Industries of Rajasthan)

 

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...