Homeधार्मिकऋषि पंचमी व्रत की पूजा विधि

ऋषि पंचमी व्रत की पूजा विधि

Published on

spot_img

ऋषि पंचमी व्रत की पूजा विधि

श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है। जानिए ऋषि पंचमी व्रत की पूजा विधि

ऋषि पंचमी व्रत की पूजा विधि
ऋषि पंचमी व्रत की पूजा विधि

ऋषि पंचमी व्रत की पूजा विधि

श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है इस दिन ऋषि मुनियों की पूजा-अर्चना की जाती है।

ऋषि पंचमी के दिन पूजा आरंभ करने से पूर्व स्नानादि से निवृत्त हो जाना चाहिए तथा इसके पश्चात घर के साफ आंगन को जल से धोकर उसके कुछ भाग पर हल्दी लगानी चाहिए।

इसके बाद थोड़ा गंगाजल लेकर के उसमें मिट्टी मिलाकर के सप्त ऋषि यों की मूर्ति बनानी चाहिए और उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके बाद भगवान गणेश की एक छोटी मूर्ति इस स्थान पर स्थापित करनी चाहिए और भगवान गणेश की भी आराधना करनी चाहिए।

यह भी जानें खेजड़ी के वृक्ष की पूजा कब और कैसे की जाती है ?

आपने जो मिट्टी से मूर्तियां बनाई है और भगवान गणेश की मूर्ति जहां विराजमान की है उस स्थान पर गंगाजल छिड़क करके इसका शुद्धिकरण करना चाहिए। इसके बाद सप्त ऋषियों तथा भगवान गणेश की प्रतिमा को कलावा चढ़ाना चाहिए।

और एक माता अरुंधति की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए और उस पर चुनरी ओढ़ आनी चाहिए इसके बाद सभी को चंदन का तिलक करना चाहिए। चंदन का तिलक करने के पश्चात सभी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करने चाहिए।

पुष्प अर्पित करने के पश्चात सप्त ऋषि यों को पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए तथा भगवान गणेश की प्रतिमा को यथा स्थान पर स्थापित कर देना चाहिए और इस दिन कन्याओं को भोजन करवाना चाहिए तथा वस्त्र दान करने चाहिए।

यह भी जानें सावन सोमवार व्रत पूजा विधि | Sawan Somvar Vrat Puja Vidhi

ऋषि पंचमी के दिन व्रत के दौरान किसी भी प्रकार का मीठा भोजन नहीं खाना चाहिए संभव हो सके तो इस दिन केवल फलाहार लेना चाहिए तथा ऋषि पंचमी के दूसरे दिन भगवान गणेश की आराधना करने के पश्चात व्रत खोल लेना चाहिए।

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this