घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए | ghadi lagane ki Sahi Disha
हम आपको इस आर्टिकल में बताने का प्रयास करेंगे कि घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए तथा घड़ी किस दिशा में नहीं लगानी चाहिए व घड़ी किस दिन खरीदनी चाहिए तथा लगानी चाहिए।

घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए | ghadi lagane ki Sahi Disha
पूर्व दिशा में लाल सुई वाली घड़ी लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ होता है तथा उत्तर दिशा के अंदर नीली सुई वाली घड़ी लगाना चाहिए।
पूर्व तथा उत्तर दिशा दोनों ही घड़ी लगाने की दृष्टि से उत्तम दिशा होती है इन दोनों दिशाओं में घड़ी लगाने से व्यापार तथा व्यवसाय में वृद्धि होती है और व्यक्ति का समय अच्छा व्यतीत होता है।
घड़ी लगाते समय सही दिशा का ध्यान तो रखना ही चाहिए लेकिन साथ में ही इस बात का भी ध्यान होना चाहिए कि हमेशा घर में घड़ी गोलाकार आकृति की लगानी चाहिए तथा चौकोर व नकुली घड़ी कभी भी घर में नहीं लगानी चाहिए।
यह भी पढ़ें फ्रिज का दरवाजा किस दिशा में खुलना चाहिए | fridge ka darvaja kis Disha mein Khulna chahie
शीशा टूटी हुई घड़ी भी दीवार पर टांगना अशुभ माना जाता है इसलिए घर में हमेशा नई तथा साफ-सुरक्षित और अंडाकार आकृति की घड़ी लगानी चाहिए।
घड़ी किस दिशा में नहीं लगानी चाहिए
दक्षिण तथा पश्चिम दिशा के अंदर कभी भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इस दिशा के अंदर घड़ी लगाने से अनेक प्रकार के गृह दोष तथा वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं।
इसलिए दक्षिण तथा पश्चिम दिशा में दीवार घड़ी लगाने से परहेज रखना चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम आपको परेशान कर सकते हैं।
साथ ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना तो अशुभ होता ही है लेकिन इस दिशा की ओर सिर करके सोना भी वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें शीशा किस दिशा में लगाना चाहिए | ghar mein shisha kis Disha mein lagana chahie
घड़ी किस दिन खरीदनी चाहिए
घड़ी खरीदने के लिए भविष्य शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा तथा एकादशी का दिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार सर्वोत्तम माना जाता है इस दिन घड़ी खरीदने से व्यक्ति का बुरा समय अच्छे समय में बदलने लगता है।
इसके अतिरिक्त हिंदू कैलेंडर के चैत्र मास में घड़ी खरीदना भी शुभ होता है इस महीने में घड़ी खरीदने वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक बनती है।
आषाढ़ का महीना भी घड़ी खरीदने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तम होता है इस महीने में घड़ी खरीदने वाले लोगों के जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है।
यह भी पढ़ें घर में कैलेंडर को किस दिशा में टांगना चाहिए | ghar mein calender tangne ki Sahi Disha
घर में घड़ी किस दिन लगानी चाहिए
घर में दीवार घड़ी बुधवार, गुरुवार तथा शुक्रवार के दिन लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है इस दिन घड़ी लगाने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है तथा आई के स्त्रोतों में वृद्धि होती है।
दुकान तथा ऑफिस में घड़ी लगाने के लिए चैत्र पूर्णिमा का दिन शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन हनुमान जयंती का दिन भी होता है इसलिए व्यापार तथा व्यवसाय में वृद्धि के लिए घड़ी इस दिन ही लगानी चाहिए।
चिकित्सा तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को घड़ी गुरुवार के दिन लगानी चाहिए क्योंकि इस दिन इन क्षेत्रों से जुड़े लोग यदि अपने घर तथा स्कूल या अस्पताल में घड़ी लगाते हैं तो इनके व्यवसाय में प्रगति के योग बनते हैं।
Twitter- Visit Now Twitter Gaanvkhabar
घड़ी किस हाथ पर बांधने चाहिए- पुरुषों को घड़ी दाएं हाथ पर बांधने चाहिए तथा महिलाओं को घड़ी हमेशा बाएं हाथ पर बांधने चाहिए।
हाथ पर घड़ी किस दिन बांधनी चाहिए- पुरुषों को हाथ पर घड़ी चैत्र के महीने में बांधने चाहिए तथा महिलाओं को हाथ पर घड़ी वैशाख के महीने में बांधनी चाहिए।
घड़ी किस हाथ पर नहीं बांधनी चाहिए- पुरुषों को बाएं हाथ पर घड़ी नहीं बांधनी चाहिए तथा महिलाओं को दाएं हाथ पर कभी भी घड़ी नहीं बांधनी चाहिए।


