HomeALLराजस्थान में बनेंगे 11 नए खेल स्टेडियम ,16 करोड़ 50 लाख रुपए...

राजस्थान में बनेंगे 11 नए खेल स्टेडियम ,16 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत

Published on

spot_img

राजस्थान में बनेंगे 11 नए खेल स्टेडियम ,16 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत

राजस्थान में बनेंगे 11 नए खेल स्टेडियम , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 11 खेल स्टेडियम बनाने के लिए ₹16 करोड़ 50 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति आज ( रविवार 10 जुलाई को) जारी कर दी है।

राजस्थान में बनेंगे 11 नए खेल स्टेडियम ,16 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत
राजस्थान में बनेंगे 11 नए खेल स्टेडियम ,16 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत

जानिए कहां-कहां बनेंगे स्टेडियम ?

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने के बाद प्रदेश में 11 नए खेल स्टेडियम बनना प्रस्तावित है जो निम्न है-

  1. बगरू- जयपुर
  2. तारानगर- चूरू
  3. उच्चैन- (नदबई)-भरतपुर
  4. रूपवास- (बयाना) भरतपुर
  5. परबतसर- नागौर
  6. परसरामपुरा- नवलगढ़
  7. बानसूर- अलवर
  8. गिरवा- उदयपुर
  9. केरू- (लुणी) जोधपुर
  10. हिंडौन- करौली
  11. घोद- सीकर

राजस्थान में 11 स्थानों पर बनने वाले इन स्टेडियमों मे प्रत्येक स्टेडियम पर राज्य सरकार डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करेगी।

राज्य सरकार ने फिलहाल 11 खेल मैदानों के लिए वित्तीय तथा प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है और सरकार शीघ्र ही इन स्टेडियमों का निर्माण करने को लेकर ब्लूप्रिंट जनता के समक्ष रखेगी।

राजस्थान के प्रमुख लोकनाट्य 2022

प्रदेश में बनने वाले इन खेल मैदानों में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेनिस, बास्केटबॉल, आदि के लिए कोर्ट बनेंगे।

दरअसल राज्य सरकार द्वारा इन खेल मैदानों की स्थापना करने के पीछे का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।

प्रदेश में बनने जा रहे दिन खेल मैदानों में खिलाड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था तथा खेल शिक्षकों की व्यवस्था राज्य सरकार ही तय करेगी।

Visit now: Twitter

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में 11 नए खेल मैदान बनाने की घोषणा करने के बाद राज्य क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी ने कहा कि यह आने वाले युवा खिलाड़ियों को नए अवसर प्रदान करेगा।

साथ ही सतवीर चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया के द्वारा खिलाड़ियों को दी गई यह सौगात विशेष है तथा इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।

तथा इन खेल मैदानों का निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर खेलों के क्षेत्र के आगे ले जाना है।

राजस्थान में मानसून ने दी दस्तक , किसानों के चेहरों पर छाई खुशी

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this