Homeधार्मिकFestivals Calendar April 2023: अप्रैल में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की...

Festivals Calendar April 2023: अप्रैल में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची एवं उनका महत्व

Published on

spot_img

Festivals Calendar April 2023: अप्रैल में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची एवं उनका महत्व

Festivals Calendar April 2023: अप्रैल में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची एवं उनका महत्व तथा वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में आने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची तथा उनका महत्व जानिए इस लेख में। अप्रैल के महीने में कौन सा त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा तथा इसका महत्व क्या होता है।

Festivals Calendar April 2023: अप्रैल में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची एवं उनका महत्व
Festivals Calendar April 2023: अप्रैल में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची एवं उनका महत्व
अप्रैल में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची 2023

2 अप्रैल: बामन द्वादशी/मदन द्वादशी

2 अप्रैल यानी कि चैत्र शुक्ल द्वादशी के दिन रविवार को बामन द्वादशी का पर्व मनाया जाता है इस पर्व के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है तथा इसी दिन मदन द्वादशी यानी कि भगवान कृष्ण की आराधना करने से भी इच्छित फल की प्राप्ति होती है।

4 अप्रैल: महावीर जयंती

अप्रैल महीने की 4 तारीख (मंगलवार) को चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि के दिन श्री महावीर जयंती का पावन पर्व संपूर्ण भारत में जैन समाज के लोगों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन राजस्थान के करौली जिले में महावीर जी का मेला लगता है। इस मेले में जैन समाज की लोगों द्वारा जो चढ़ावा चढ़ाया जाता है उसको चर्मकार जाति को वितरित किया जाता है जैन समाज के इस मेले का महत्व सद्भावना का प्रतीक है।

11 अप्रैल: ज्योतिबा फुले जयंती

11 तारीख मंगलवार के दिन संपूर्ण भारत में शिक्षा क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले ज्योतिबा फुले की स्मृति में इनकी जयंती मनाई जाएगी। इनकी जयंती के दिन शिक्षा से जुड़े कार्य करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन इनकी प्रतिमाओं के ऊपर पुष्प अर्पित किए जाते हैं तथा इन को याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें बृहस्पतिवार के दिन व्रत क्यों किया जाता है , व्रत की विधि तथा महत्व

14 अप्रैल: डॉक्टर अंबेडकर जयंती

भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती 14 तारीख शुक्रवार के दिन पूरे भारत में मनाई जाती है इस दिन बाबासाहेब को पुष्प अर्पण किया जाता है तथा उनको याद किया जाता है।

17 अप्रैल: श्री सेन जयंती

17 तारीख के दिन यानी कि सोमवार को वैशाख कृष्ण द्वादशी के दिन प्रदोष व्रत था सेन जयंती का त्योहार हिंदू धर्म में मनाया जाता है। इस त्योहार का अपना विशेष महत्व है।

20 अप्रैल: श्री शुकदेव जयंती

20 तारीख गुरुवार के दिन श्री शुकदेव जयंती का पर्व मनाया जाता है इस पर्व के दिन शुक्र ग्रह की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

यह भी पढ़ें सत्यनारायण व्रत कब किया जाता हैं ? नारायण व्रत के बारे में जानकारी

22 अप्रैल: परशुराम जयंती/ अक्षय तृतीया

22 तारीख के आने की वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन संपूर्ण भारत में परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान परशुराम की पूजा आराधना की जाती है तथा इस दिन को विवाह के लिए भी अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

25 अप्रैल: रामानुज जयंती/ सूरदास जयंती

25 तारीख मंगलवार के दिन यानी कि वैशाख शुक्ल पंचमी के दिन संपूर्ण भारत में रामानंदी संप्रदाय के लोग भगवान रामानुज की आराधना करते हैं तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लेते हैं।

29 अप्रैल: जानकी नवमी

29 तारीख शनिवार के दिन यानी कि प्रसाद शुक्ल नवमी के दिन जानकी नवमी का त्योहार संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। इस दिन माता सीता की पूजा आराधना की जाती है ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता सीता की आराधना करने से पुत्र प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें सोमवार का व्रत , सोमवार का व्रत कैसे करें

Disclaimer- Festivals Calendar April 2023 व्रत व त्योहरों से संबंधित यह जानकारी हमारे द्वारा विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से प्राप्त करके आपके साथ साझा की गई है यदि Festivals Calendar April 2023 में किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो इसके लिए Gaanvkhabar जिम्मेदार नहीं होगा।

अतः Festivals Calendar April 2023 से जुड़ी यह जानकारी उपयोग में लेने से पूर्व एक बार अपने स्तर पर जांच पड़ताल अवश्य करें।

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...