HomeRajasthanराजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गये प्रयास

राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गये प्रयास

Published on

spot_img

राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गये प्रयास

इस आलेख में हम आपको बताएंगे राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गये प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी।

राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गये प्रयास
राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गये प्रयास

राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गये प्रयास

राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गये प्रयास तथा जनसंख्या नियंत्रण हेतु शुरू किए गए कार्यक्रमों का विवरण निम्नानुसार है-

1. 1985 में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

2. राष्ट्रीय नसबंदी कार्यक्रम प्रारंभ हुआ- नसबंदी कराने पर वर्तमान में पुरुषों को ₹2000 तथा महिलाओं को एक हजार रुपए दिए जाते हैं तथा पुरुष को नसबंदी करवाने के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्ति को ₹300 जबकि महिलाओं को प्रेरित करने वाले व्यक्ति को ₹200 देना प्रस्तावित है।

3. 1994/96 लिंग चयन प्रतिबेध अधिनियम 1994 में पारित किया गया तथा 1 जनवरी 1996 से इस संपूर्ण भारत में लागू किया गया।

4. 1 जून 2002- राजस्थान में राजकीय सेवाओं तीन प्रावधान किए गए-

1. यदि किसी अभ्यर्थी के दो से अधिक बच्चे हो तो वह राजकीय सेवा के लिए अपात्र होगा।

2. यदि किसी सरकारी कर्मचारी के तीसरा बच्चा हो जाए तो उसकी पदोन्नति को रोक दिया जाएगा। अक्टूबर 2015 से इसे 5 वर्ष के लिए सीमित किया गया है।

3. यदि किसी सरकारी कर्मचारी के चौथा बच्चा हो जाए तो उसे राजकीय की सेवा निष्कासित कर दिया जाएगा।

5. 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

6. 2007 में राजस्थान में राजस्थान मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना प्रारंभ की गई जिसके अंतर्गत BPL परिवार में बालिका होने पर बालिका के नाम से 10000 रुपए की सहयोग राशि देना प्रस्तावित है। इस राशि का भुगतान बालिका के वयस्क होने पर किया जाता है।

7. 7 जुलाई 2011 राजस्थान में ज्योति योजना प्रारंभ की गई। इस योजना के तहत यदि कोई महिला दो लड़कियों पर नसबंदी करवाती है तो उसे सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

8. सितंबर 2011 में जननी सुरक्षा योजना प्रारंभ की गई जिसके अंतर्गत प्रसव के समय महिला को 6 सुविधा दी जाती है जो निम्न है- लाना , लेजाना, खाना, खून , दवाइयां, डिस्पोजेबलस्।

9. 12 अक्टूबर 2011 को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना प्रारंभ कि गई। इसमें प्रारंभ में 400 दवाइयां तथा 1 जनवरी 2015 से 800 दवाइयां निशुल्क दी जा रही है।

10. 1 अप्रैल 2013 को राजस्थान में शुभ लक्ष्मी योजना प्रारंभ की गई। जिसके अंतर्गत बालिका के जन्म पर ₹ 2100 तथा बालिका की एक वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर ₹ 2100 तथा 5 वर्ष की हो जाने पर ₹ 3100 तथा कुल 7300 रुपए  दिए जाते हैं।

11. राजस्थान में निशुल्क जांच योजना वर्तमान में 70 जांचें निशुल्क की जाती है।

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this