12 मार्च को राॅक बाल सब जूनियर व फेडरेशन कप के लिए ट्रायल | Rock ball sab junior trial
12 मार्च को राॅक बाल सब जूनियर व फेडरेशन कप के लिए ट्रायल | राॅक बाल सब जूनियर ट्रायल , राॅक बाल सब जूनियर ट्रायल कब होगा ,राॅक बाल सब जूनियर ट्रायल कहां होगा , Rock ball sab junior trial , Rock ball sab junior trial 2023,, Rock ball trial

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के रघुनाथपुरा गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राॅक बाल सब जूनियर व फेडरेशन कप का ट्रायल 12 मार्च 2023 को होगा।
रघुनाथपुरा गंगानगर राजकीय उच्च महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार साहू ने बताया कि खेल ग्राउंड की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। राॅक बाल एमेच्योर फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी व महासचिव दुधाराम कोथ के सानिध्य में सब जूनियर राॅक बाल व फेडरेशन कप के ट्रायल का आयोजन करवाया जाएगा।
इस दौरान राजस्थान के विभिन्न जिलों से राॅक बाल खेलने वाले सैकड़ों बालक बालिकाएं भाग लेने गंगानगर जिले में पहुंचेंगे तथा इन सबके लिए उचित व्यवस्था राॅक बाल एमेच्योर फेडरेशन ऑफ राजस्थान के द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में बनेंगे 11 नए खेल स्टेडियम ,16 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत
सब जनियर राॅक बाल व फेडरेशन कप के लिए राजस्थान टीम का चयन होने के बाद 29 मार्च 2023 को हरियाणा राज्य के पानीपत में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
रॉक बाल सब जूनियर वर्ग के लिए ट्रायल देने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं- राॅक बाल सब जूनियर ट्रायल आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
रॉक बाल फेडरेशन कप के लिए आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं – फेडरेशन कप ट्रायल के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
रॉक बाल सब जूनियर वर्ग के लिए ट्रायल देने के लिए जरूरी योग्यता निम्नानुसार है-
- प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक बालिकाएं के राजस्थान के मूल निवासी हो
- प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों का जन्म वर्ष 2007 के बाद हुआ हो।






