रजिस्ट्री करवाने का मुहूर्त 2023 , शुभ दिन , तिथि , वार
रजिस्ट्री करवाने का मुहूर्त 2023 , शुभ दिन , तिथि , वार Registry karvane ka Shubh muhurt, रजिस्ट्री करवाने का शुभ दिन , रजिस्ट्री करवाने का शुभ समय । प्लॉट, दुकान, मकान, जमीन। आदी की रजिस्ट्री करवाने के शुभ मुहूर्त से संबंधित विस्तृत जानकारी जानिए हमारे इस लेख में।

रजिस्ट्री करवाने का मुहूर्त 2023- हिंदू कैलेंडर के अनुसार रजिस्ट्री करवाने के लिए चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रथमा, द्वितीया, पंचमी तथा सप्तमी तिथि शुभ है, जबकी कृष्ण पक्ष की नवमी, एकादशी तथा चतुर्दशी तिथि शुभ रहेगी।
वैशाख महीने में रजिस्ट्री करवाने के लिए कृष्ण पक्ष की प्रथमा, द्वितीया, चतुर्थी तथा पंचमी तिथि शुभ है, जबकि शुक्ल पक्ष की सप्तमी, अष्टमी तथा त्रयोदशी तिथि शुभ है।
ज्येष्ठ महीने में प्लॉट, दुकान, जमीन आदि की रजिस्ट्री करवाने के लिए शुक्ल पक्ष की एकादशी द्वादशी तथा पूर्णिमा तिथि शुभ रहेगी।
आषाढ़ माह में रजिस्ट्री करवाने के लिए कृष्ण पक्ष की द्वितीया, षष्टि, नवमी तिथि शुभ है, जबकी शुक्ल पक्ष की प्रथमा व पंचमी तिथि श्रेष्ठ है।
श्रावण माह में रजिस्ट्री करवाने के लिए शुक्ल पक्ष की तृतीया, चतुर्थी तथा पंचमी तिथि शुभ है, जबकि कृष्ण पक्ष की नवमी तथा दशमी तिथि शुभ है।
यह भी पढ़ें जानिए साल 2023 में जमीन खरीदने का शुभ मुहूर्त और तिथि
भाद्रपद माह में प्लॉट, दुकान, मकान, जमीन आदि की रजिस्ट्री करवाने के लिए केवल शुक्ल पक्ष में चतुर्थी तथा दशमी तिथि का दिन शुभ है।
आश्विन मास में रजिस्ट्री करवाने के लिए अमावस्या की तिथि को छोड़कर सभी तिथियों को शुभ माना गया है। रजिस्ट्री करवाने के लिए यह माह सबसे उत्तम है।
कार्तिक इस महीने में रजिस्ट्री करवाने के लिए शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन को उत्तम माना गया है।
मार्गशीर्ष इस महीने में रजिस्ट्री करवाने के लिए कृष्ण पक्ष की पंचमी तथा नवमी तिथि जबकि शुक्ल पक्ष की एकादशी तथा त्रयोदशी तिथि शुभ रहेगी।
पौष इस माह में रजिस्ट्री करवाने के लिए शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का दिन सर्वश्रेष्ठ है।
माघ इस माह में रजिस्ट्री के लिए कृष्ण पक्ष की सप्तमी, अष्टमी तथा चतुर्दशी की जबकि शुक्ल पक्ष की प्रथमा, द्वितीया तथा त्रयोदशी तिथि का दिन शुभ है।
यह भी पढ़ें दुकान खोलने का शुभ मुहूर्त 2023 , नयी दुकान खोलने का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन माह में रजिस्ट्री करवाने के लिए अमावस्या तथा कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को छोड़कर बाकी सभी तिथियां शुभ है।
रजिस्ट्री करवाने का शुभ दिन/वार- सोमवार, बुधवार, गुरुवार तथा शुक्रवार के दिन को प्लॉट, दुकान, जमीन, मकान आदि की रजिस्ट्री करवाने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सर्वोत्तम माना गया है।
रजिस्ट्री करवाने का सबसे अच्छा दिन कौन सा है- रजिस्ट्री करवाने का सबसे अच्छा दिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन को माना गया है इस दिन रजिस्ट्री करवाने वाली जातकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है।
रजिस्ट्री करवाने का शुभ समय– रजिस्ट्री करवाने के लिए सुबह 12:00 बजे से पहले के समय को शुभ समय माना जाता है।
यह भी पढ़ें प्लॉट खरीदने का शुभ मुहूर्त 2023 , दुकान खरीदने का शुभ मुहूर्त
रजिस्ट्री किस दिन नहीं करवानी चाहिए- शनिवार तथा मंगलवार के दिन कभी भी प्लॉट, दुकान, मकान जमीन आदि की रजिस्ट्री नहीं करवानी चाहिए क्योंकि इन दोनों ही दिनों को वास्तु शास्त्र के अनुसार रजिस्ट्री करवाने के लिए अशुभ माना गया है।
Disclaimer: उपर्युक्त जानकारी हमने विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से प्राप्त करके आपके साथ साझा की है यदि इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि होती है तो इसके लिए Gaanvkhabar जिम्मेदार नहीं होगा।


