मकान / घर की छत डालने का शुभ मुहूर्त 2023

Date:

Share post:

मकान / घर की छत डालने का शुभ मुहूर्त 2023

मकान / घर की छत डालने का शुभ मुहूर्त , मकान / घर की छत किस महीने में नहीं डालें , मकान / घर की छत डालने का शुभ दिन , मकान / घर की छत डालने का शुभ समय , Ghar ki chhat dalne ka shubh muhurt , makan ki chhat dalne ka shubh muhurt , Ghar ki chhat dalne ka shubh din , Ghar ki chhat kab Nahin dalni chahie,

मकान / घर की छत डालने का शुभ मुहूर्त 2023
मकान / घर की छत डालने का शुभ मुहूर्त 2023

मकान / घर की छत का वास्तु शस्त्र में बहुत अधिक महत्व होता है यहां तक कि किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में उसके घर की छत को 12 वां भाग बताया गया है इसलिए कभी भी घर की छत पर गंदगी नहीं रखे तथा फालतू का सामान नहीं रखें क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है।

मकान / घर की छत डालने का शुभ मुहूर्त

जानिए किस महीने में घर की छत डालना शुभ है-

माघ मास- माघ महीने को वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत डालने के लिए शुभ तथा श्रेष्ठ माना गया है इस महीने में घर की छत डालने से परिवार में किसी भी प्रकार की आंतरिक कलह नहीं होती है।

फाल्गुन मास- यह महीना भी छत निर्माण के लिए उत्तम होता है। इस महीने में छत निर्माण करने से घर में सुख शांति बनी रहती है।

आषाढ़ मास- आषाढ़ माह में छत डालना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना गया है।

श्रावण मास- श्रावण मास में घर का निर्माण करना तथा छत डालना दोनों ही व्यापारिक दृष्टि से अत्यधिक लाभदायक होते हैं।

कार्तिक मास– इस मास में छत डालने से घर में संपन्नता बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- घर में शांति व संपन्नता के लिए 18 वास्तु उपाय

मकान / घर की छत किस महीने में नहीं डालें

निम्नांकित महीनों में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत डालना अशुभ माना गया है-

चैत्र मास- इस महीने में घर की छत डालने से घर में तनाव की समस्या बढ़ जाती है इसलिए इस महीने में छत नहीं डालना चाहिए।

वैशाख मास- इस मास में छत डालने से घर में निवास करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है इसलिए इस महीने में भी छत डालने से बचना चाहिए।

जेष्ठ मास- घर की छत कभी भी भूलवश विजेस्ट माहे म नहीं डालना चाहिए क्योंकि इस महान में छत डालने से परिवार के किसी भी एक सदस्य के ऊपर मौत का खतरा मंडराता है।

भाद्रपद मास- भाद्र मास में घर की छत डालने से उस घर में कभी भी आर्थिक लाभ की प्राप्ति नहीं होती है इसलिए इस माह में भी छत नहीं डालना चाहिए।

आश्विन मास- इस महीने में घर की छत डालने से घर में कलह तथा झगड़े की वृद्धि होती है इसलिए इसमें छत नहीं डालें।

पौष मास- पौष मास में घर की छत डालने से हमेशा चोरी का भय बना रहता है इसलिए इस महीने में भी यदि आप घर की छत डालने का विचार कर रहे हैं तो उसे त्याग दें।

मार्गशीर्ष मास- इस महीने को भी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत डालने के लिए शुभ नहीं माना गया है।

घर में पूजा घर, बैडरूम, डायनिंग रूम तथा किचन किस दिशा में होनी चाहिए

Note- छत का इस्तेमाल कभी भी फालतू सामान रखने के लिए नहीं करें तथा छत पर कभी भी फर्नीचर नहीं रखे तथा छत के ऊपर मंदिर बनाने से भी दूरी रखनी चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार छत पर मंदिर बनाना शुभ नहीं माना गया है।

साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की गंदगी का संचार घर की छत के ऊपर नहीं करना चाहिए क्योंकि छत को व्यक्ति के सिर के समक्ष माना गया है इसलिए जिस तरह से व्यक्ति अपने सिर की सुरक्षा करता है उसी तरह अपने मकान की छत की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी व्यक्ति की होती है।

Disclaimer: उपर्युक्त शुभ मुहूर्त हमारे द्वारा पूर्ण सावधानी के साथ लिखा गया है किंतु फिर भी इसमें कोई कमी रह जाती है तो इसके लिए Gaanvkhabar जिम्मेदार नहीं है।

Related articles

हरीश चौधरी बोले सचिन पायलट में नेतृत्व की क्षमता, छवि खराब करने की कोशिश की जा रही

हरीश चौधरी बोले सचिन पायलट में नेतृत्व की क्षमता, छवि खराब करने की कोशिश की जा रही बायतु विधायक...

नाबालिग गर्लफ्रेंड ने युवक को सऊदी अरब से बुलाकर हत्या की

नाबालिग गर्लफ्रेंड ने युवक को सऊदी अरब से बुलाकर हत्या की छत्तीसगढ़ के कोरबा क्षेत्र से हैरान करने वाली...

जम्मू कश्मीर में दिखे तीन संदिग्ध आतंकी, सेना ने शुरू किया ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर में दिखे तीन संदिग्ध आतंकी, सेना ने शुरू किया ऑपरेशन जम्मू कश्मीर के काना चक क्षेत्र से...

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम...