सपने में समुद्र देखने का मतलब
सपनों की दुनिया बहुत ही अजब-गजब होती है कई बार व्यक्ति सपने में नदियां देखता है तो कई बार समुद्र देखता है इसलिए जानिए सपने में समुद्र देखने का मतलब तथा सपने में समुद्र देखना शुभ होता है या अशुभ ?

सपने में समुद्र देखने का मतलब
सपने में समुद्र देखने का मतलब शुभ तथा अशुभ दोनों ही होता है। सपने में समुद्र देखने का मतलब शुभ तब होता है जब जातक समुद्र के अंदर मोती देखता है। और यदि कोई जातक समुद्र के अंदर खुद को डूबता हुआ देखता है तो इसे अशुभ सपना माना जाता है।
सपने के अंदर समुद्र की लहरों को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई जातक अपने सपने के अंदर समुद्र की लहरों को देखता है तो उसके जीवन में प्रगति के योग बनते हैं और निरंतर समुद्र की लहरें जैसे हलचल करती है वैसे ही उस व्यक्ति के जीवन में खुशहाली की हलचल बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति खुद को सपने के अंदर समुद्र में तैरता हुआ देखता है तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है जो व्यक्ति खुद को समुद्र में तैरता हुआ देखता है उस व्यक्ति के व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बनते हैं।
यह भी जानें सपने में खेत में पानी देखना कैसा होता है ?
सपने में समुद्र में यदि कोई व्यक्ति नाव चलाता है तो उसे उन्नति का प्रतीक माना जाता है और जो व्यक्ति ऐसा सपना देखता है उसके व्यवसाय तथा कार्य में वृद्धि होती है और घर में हमेशा खुशहाली का वातावरण बना रहता है।
साधारण तौर पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हम यह कह सकते हैं कि सपने के अंदर समुद्र को देखना लगभग हर अवस्था के अंदर शुभ ही होता है।
यह भी जानें सपने में विभिन्न फलों को देखने का मतलब
सपने में समुद्र देखने को उन्नति, प्रगति तथा वृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसा सपना अक्सर व्यक्ति को कम ही आता है लेकिन जब भी आता है तो व्यक्ति के भाग्य के दरवाजे खोल देता है।


