HomeALLElection 2022 : थोड़ी देर में जारी होंगे , पांच राज्यों के...

Election 2022 : थोड़ी देर में जारी होंगे , पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे

Published on

spot_img

Election 2022 : थोड़ी देर में जारी होंगे , पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे

आज देश के 5 राज्यों का भविष्य तय होने वाला है , उत्तर प्रदेश , पंजाब उत्तराखंड मणिपुर एवं गोवा विधानसभा चुनाव का परिणाम थोड़ी देर में जारी होगा ।

पॉलिटिक्स एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार चुनाव के परिणाम से साफ हो जाएगा कि देश की जनता अभी तक जातिगत समीकरण में उलझी हुई है या फिर विकास की राजनीति को चाहती है।

राजनीति एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि उत्तराखंड में गोवा में स्थिति काफी रोचक होने वाली है , एवं एक या दो सीटों के आगे पीछे रहने के आधार पर सरकारें बन सकती है यानी कि स्थिति साफ है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने विधायक उम्मीदवारों को घेराबंदी में कैद कर लिया है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अगर एक्जिट पोल की बात करें एवं राजनीति का एक्सपर्ट के दावों की तरफ नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी एकतरफा जीत भी दिखाई दे रही है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी अपना वर्चस्व जमाने में कामयाब हो पाएगी , लेकिन बहुमत के साथ सरकार बना पाती है या नहीं , यह तो विधानसभा चुनाव नतीजे जारी होने के बाद ही पता चलेगा।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार अरशद हुसैन का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगर बीजेपी जीती है तो बीजेपी को तीन सौ से भी ज्यादा विधानसभा सीटें मिल सकती है , लेकिन अगर बीजेपी विधानसभा चुनाव में हार जाती है तो बीजेपी करीब 140 सीटों के आसपास सिमट जाएगी।

हालांकि एग्जिट पोलों पर भी इतना ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है क्योंकि पश्चिम बंगाल सहित पिछली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल के दावे गलत साबित हुए थे।

वहीं यूपी में पूरे देश की नजर टिकी हुई है क्योंकि यूपी में देश की सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें हैं और यहीं से मायावती , अखिलेश यादव और कांग्रेस का नया चेहरा व कांग्रेस पार्टी की प्रमुख नेताओं में शामिल प्रियंका गांधी का भविष्य तय होने वाला है।

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this