HomeALLडीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण , चुनाव परिणाम , इतिहास 2023...

डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण , चुनाव परिणाम , इतिहास 2023 Deeg-Kumher Assembly Election

Published on

spot_img

डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण , डीग-कुम्हेर विधानसभा चुनाव परिणाम , डीग-कुम्हेर विधानसभा चुनाव इतिहास 2023, Deeg-Kumher Assembly Election

भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाले डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण राजनीतिक समीकरण हम आपको इस लेख में बता रहे हैं।

डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण , चुनाव परिणाम , इतिहास 2023 Deeg-Kumher Assembly Election
डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण , चुनाव परिणाम , इतिहास 2023 Deeg-Kumher Assembly Election

डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण

डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में सबसे निर्णायक मतदाता जाट तथा जाटव जाति के हैं, जो किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी की हार जीत तय करते हैं। साथ ही डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का कस्बाई मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाता है।

इसके अतिरिक्त इस विधानसभा क्षेत्र में जाट-जाटव के साथ संपूर्ण एसटी, एससी माइनॉरिटी का वोट बैंक भी किसी भी प्रत्याशी की हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डीग-कुम्हेर विधानसभा चुनाव परिणाम

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। इस समय विश्वेंद्र सिंह को 73,730 मत तथा उनके विरोधी भाजपा प्रत्याशी डाॅ शैलेश सिंह को 65,512 मत प्राप्त हुए थे और डाॅ शैलेश सिंह यह चुनाव 8000 से अधिक मतों से हार गए थे।

2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वेंद्र सिंह ने ही विजय प्राप्त की थी इस दौरान विश्वेंद्र सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी दिगंबर सिंह को 10,000 से अधिक मतों से हराया था।

2008 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर दिगंबर सिंह ने जीत हासिल की थी। इस दौरान दिगंबर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वेंद्र सिंह को कड़ मुकाबले में 3000 से अधिक मतों से हराया था।

डीग-कुम्हेर विधानसभा चुनाव इतिहास 2023

डीग-कुम्हेर विधानसभा चुनाव का अब तक का इतिहास देखें तो इस विधानसभा सीट पर 6 बार कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है तथा एक बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। यदि पूर्व के चुनाव परिणामों को ध्यान में रखा जाए तो इस सीट पर एक बार फिर 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है।

लेकिन कांग्रेस के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में अबकी बार राह आसान नहीं होगी क्योंकि कांग्रेस इस समय अंतर कलह से जूझ रही है।

ऐसे में 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव इस सीट पर महत्वपूर्ण एवं निर्णायक होगा।

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this