HomeALLराजस्थान के प्रमुख पर्यटन सर्किट

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन सर्किट

Published on

spot_img

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन सर्किट

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे राजस्थान के प्रमुख पर्यटन सर्किट के बारे में संपूर्ण जानकारी।

प्रमुख पर्यटन सर्किट-

1. मरू पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत राज्य के 4 जिले शामिल है जो निम्न है- जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर।

2. ढूंढ हॉट पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत जयपुर, आमेर, सामोद, आभानेरी (दौसा) आदि स्थान शामिल है।

3. मेरवाड़ा पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत पुष्कर (अजमेर) मेड़ता (नागौर) आदि स्थान शामिल है।

4. मेवात पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत भी राज्य के 4 जिले शामिल है जो निम्न है- अलवर, भरतपुर, रणथंबोर (सवाई माधोपुर ), टोंक।

5. रणकपुर पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत माउंट आबू, जालौर, रणकपुर आदि स्थान शामिल है।

6. हाड़ौती पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत कोटा बूंदी तथा झालावाड़ जिला शामिल है।

7. वागड़ पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत राज्य के 2 जिले शामिल है जो निम्न है- डूंगरपुर, बांसवाड़ा।

8. मेवाड़ पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत उदयपुर, चित्तौड़गढ़ राजसमंद, कुंभलगढ़, नाथद्वारा, जयसमंद आदि स्थान शामिल है।

9. शेखावाटी पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत सीकर, चूरू, झुंझुनू, जिला शामिल है।

10. राजधानी पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत सिलीसेढ़-सरिस्का (अलवर) बालेडी़-धौलपुर आदि स्थान शामिल है। ये राज्य का नवीनतम पर्यटन सर्किट है।

देवस्थान विभाग के धार्मिक पर्यटन सर्किट-

1. कृष्णा धार्मिक पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट को राज्य सरकार ने 2016-17 के बजट में मंजूरी दी थी। वर्तमान में इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत 6 स्थान शामिल है जो निम्न है-
गोविंद देवजी का मंदिर-जयपुर
खाटू श्याम जी का मंदिर- सीकर
श्रीनाथ जी का मंदिर- नाथद्वारा
गलता जी मंदिर- जयपुर
चरण मंदिर- जयपुर
कनक वृंदावन मंदिर- जयपुर

2. मेवाड़-वागड़ धार्मिक पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत उदयपुर, डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा जिला शामिल है।

3. बुद्धा धार्मिक पर्यटन सर्किट- इस पर्यटन सर्किट के अंतर्गत बैराठ-जयपुर तथा कोलवी की गुफा झालावाड़ को शामिल किया गया है।

Note- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है।

Latest articles

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ?

बायतु से 2028 में कौन होगा विधायक ? परिसीमन के बाद तीन बार कांग्रेस पार्टी...

More like this

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna)

सपने में प्राइवेट पार्ट देखना (Sapne me private part dekhna) सपने में प्राइवेट पार्ट...

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत

बायतु विधानसभा सीट होगी खत्म, हरीश चौधरी को करनी होगी मेहनत बाड़मेर जिले की बायतु...

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज

बाड़मेर कांग्रेस में जाट वर्सेज गैर जाट राजनीति तेज राजस्थान के बाड़मेर जिले की कांग्रेस...